एक ही कॉपी पर ले ली हिंदी व उर्दू की परीक्षा
रांची/लोहरदगा : लोहरदगा में इंटर की परीक्षा में उर्सुलाइनकॉन्वेंट मिडिल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को हिंदी व उर्दू की परीक्षा एक ही उत्तरपुस्तिका में दिला दी गयी. 322 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रावधान के अनुरूप परीक्षार्थियों को दो अलग-अलग कॉपी दी जानी चाहिए थी. 21 फरवरी को आयोजित हिंदी और उर्दू […]
रांची/लोहरदगा : लोहरदगा में इंटर की परीक्षा में उर्सुलाइनकॉन्वेंट मिडिल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को हिंदी व उर्दू की परीक्षा एक ही उत्तरपुस्तिका में दिला दी गयी. 322 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रावधान के अनुरूप परीक्षार्थियों को दो अलग-अलग कॉपी दी जानी चाहिए थी. 21 फरवरी को आयोजित हिंदी और उर्दू की 50-50 अंक की परीक्षा उर्सुलाइन कॉन्वेंट मिडिल स्कूल में ली गयी. इसमें परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र तो दो दिये गये, मगर एक ही उत्तरपुस्तिका दी गयी.
आपके शहर में
एक उतरपुस्तिका मिलने पर छात्राओं ने वीक्षक को बताया कि उर्दू और हिंदी दो अलग विषय हैं, निश्चित रूप से कॉपियां अलग-अलग केंद्रों में जायेंगी. इसके बावजूद इनकी बात नहीं सुनी गयी. कहा गया कि उसी उतर पुस्तिका के बाकी हिस्से में दूसरे विषय की परीक्षा लिखें. छात्राओं ने एक ही उत्तर पुस्तिका में हिंदी और उर्दू दोनों की परीक्षा लिख डाली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए