रांची : हेलीकॉप्टर हुआ खराब, सीएम का धनबाद दौरा रद्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को धनबाद में कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करने वाले थे. पर दोपहर में जैसे ही वह धनबाद जाने के लिए तैयार हुए अचानक खबर आयी कि हेलीकॉप्टर में खराबी आ गयी है. इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के सड़क मार्ग से जाने की बात कही गयी. पर […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को धनबाद में कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करने वाले थे. पर दोपहर में जैसे ही वह धनबाद जाने के लिए तैयार हुए अचानक खबर आयी कि हेलीकॉप्टर में खराबी आ गयी है. इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास के सड़क मार्ग से जाने की बात कही गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
पर उन्हें शुक्रवार को ही मध्यप्रदेश जाना था. इस कारण सीएम का धनबाद में कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया. बताया गया कि सीएम के लिए आर्यन एविएशन की फाइव सीटर हेलीकॉप्टर डॉलफिन को किराये पर लिया गया है. दोपहर में आयी खराबी के बाद कंपनी के इंजीनियर इसकी रिपेयरिंग में लगे हुए हैं. बताया गया कि एक से दो दिनों में रिपेयरिंग हो जायेगी.
नया हेलीकॉप्टर आने में चार से पांच माह का समय लगेगा
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने अब हेलिगो लाइट कंपनी का चयन नये हेलीकॉप्टर के लिए किया है. यह सेवन सीटर का हेलीकॉप्टर होगा. जो डबल इंजन के साथ वीआइपी मूवमेंट के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है.इसके लिए नागर विमानन विभाग ने कंपनी के साथ करार कर लिया है.
कंपनी द्वारा हेलीकॉप्टर के लिए डीजीसीआइ से अनुमति मांगी गयी है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है. बताया गया कि चार से पांच माह का समय अनुमति मिलने में लग जायेगा. तब तक आर्यन एवियेशन के हेलीकॉप्टर से ही वीआइपी मूवमेंट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन