रांची : अनुज कुमार सिन्हा को मिला पहला हौसाआई बंडू आठवले पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा की पुस्तक ‘बरगद बाबा का दर्द’ को पहला हौसाआइ बंडू आठवले पुरस्कार दिया गया है. यह पुरस्कार केंद्र सरकार के राज्य मंत्री रामदास आठवले की स्वर्गीय मां के नाम पर शुरू किया गया है. राजधानी के विकास भारती परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री श्री […]

विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा की पुस्तक ‘बरगद बाबा का दर्द’ को पहला हौसाआइ बंडू आठवले पुरस्कार दिया गया है. यह पुरस्कार केंद्र सरकार के राज्य मंत्री रामदास आठवले की स्वर्गीय मां के नाम पर शुरू किया गया है. राजधानी के विकास भारती परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री श्री आठवले ने श्री सिन्हा को पुरस्कार दिया. इस मौके पर आयोजित पर्यावरण परिचर्चा में श्री आठवले ने कहा कि पर्यावरण आज बहुत बड़ा विषय है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेड़, जंगल हमारे साथी होने चाहिए. पर्यावरण हम सभी का विषय है. शहरों का पर्यावरण बिगड़ चुका है. 20-30 साल में पर्यावरण को ज्यादा नुकसान हुआ है. बाबा साहब नदियों को जोड़ना चाहते थे. यह परिकल्पना आज भी सार्थक लगती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में मैथन डैम के किनारे बाबा साहब की प्रतिमा लगायी जायेगी.

परिवर्तन नीचे से होता है : विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के बगैर मनुष्य का जीवन संभव नहीं है. इसकी रक्षा के लिए भी नीचे के लोगों को आगे आना होगा. परिवर्तन हमेशा नीचे के लोग ही करते हैं, सुखी-संपन्न लोग दोहन करते हैं. दोहन के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है. समारोह के आयोजक भंते तिस्सावरो ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पर्यावरण को लेकर संस्थाएं सचेत नहीं होंगी, तो नुकसान होगा. कार्यक्रम में आसपास के राज्यों के कई प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola