रांची : ….जब पायलट ने लगायी इमरजेंसी ब्रेक, क्रू मेंबर समेत 158 यात्री बाल-बाल बचे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रनवे पर टेकऑफ से ठीक पहले विस्तारा का विमान हुआ खराब रांची : विस्तारा का रांची-दिल्ली विमान (वीटीआइ 753- 754 ) में गुरुवार रात 8:25 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरते वक्त ही खराब हो गया. हालांकि, समय रहते पायलट ने विमान को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. टेकऑफ […]
विज्ञापन
रनवे पर टेकऑफ से ठीक पहले विस्तारा का विमान हुआ खराब
रांची : विस्तारा का रांची-दिल्ली विमान (वीटीआइ 753- 754 ) में गुरुवार रात 8:25 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरते वक्त ही खराब हो गया. हालांकि, समय रहते पायलट ने विमान को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. टेकऑफ के समय इस विमान में कुल 158 लोग सवार थे, जो घटना के बाद काफी सहमे हुए थे.
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आया विस्तार यह क्रू मेंबर के छह सदस्यों के अलावा 152 यात्रियों के लेकर दिल्ली जा रहा था. जैसे ही विमान एप्रोन से निकलकर रनवे पर उड़ना भरने के लिए तैयार हुआ, तभी पायलट को कुछ जोरदार आवाज सुनायी दी. संभवत: यह आवाज इंजन से आ रही थी.
इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक लिया. इससे यात्रियों को जोर का झटका लगा. वे डर गये. इसके बाद पायलट ने जहाज को मोड़कर वापस एप्रोन में लगा दिया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया.
कई यात्रियों का विमान छूटा
विस्तारा के इस विमान के घंटों विलंब हो जाने के कारण दिल्ली से संबंधित जगहों के लिए दूसरे विमान पकड़नेवाले कई यात्रियों का विमान छूट गया.
इससे वे लोग खासा परेशान हुए. इधर, कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से दूसरा विमान मंगाया जायेगा, जो यात्रियों को लेकर देर रात दिल्ली के लिए उड़ेगा. वहीं, स्थानीय इंजीनियर विमान में आयी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक यह ठीक नहीं हो पाया था. कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि फिलहाल विमान के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट के अंदर ही नाश्ते-खाने की व्यवस्था कर दी गयी है. उन्हें इसकी जानकारी दे दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन