रांची : गलत हाउस रेंट पर टैक्स में छूट लेनेवालों पर की जायेगी कार्रवाई
रांची : बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने कहा : आयकर विभाग ने देश भर में गलत तरीके से हाउस रेंट की गणना कर टैक्स में छूट लेने के मामले पकड़े हैं. इनमें ज्यादातर लोग सर्विस क्लास के हैं. इन लोगों ने प्रावधान के विपरीत हाउस रेंट पर टैक्स की गणना कर […]
रांची : बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने कहा : आयकर विभाग ने देश भर में गलत तरीके से हाउस रेंट की गणना कर टैक्स में छूट लेने के मामले पकड़े हैं. इनमें ज्यादातर लोग सर्विस क्लास के हैं. इन लोगों ने प्रावधान के विपरीत हाउस रेंट पर टैक्स की गणना कर लाभ लिया है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. आयकर भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर श्री घुमरिया ने कहा कि बोगस रिटर्न लेनेवालों पर आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है.
आपके शहर में
बोगस रिफंड लेनेवाले लगभग 1400 लोग चिह्नित किये गये हैं. बोकारो और रामगढ़ में गलत रिफंड लेनेवालों पर एफआइआर का आदेश दिया गया है. रामगढ़ में तीन एफआइआर हाे चुके हैं. उन्होंने बताया कि नोटबंदी के समय बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन करने की वजह से कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है.
बावजूद इसके कई लोगों ने अब तक रिफंड नहीं जमा कराया है. नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया है. ऐसे 179 मामलों में कार्रवाई की जा रही है. कोल लिंकेज मामले में भी टैक्स की चोरी करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है.
- बोगस रिटर्न लेनेवालों पर कार्रवाई कर रहा है विभाग
- बाेगस रिफंड लेनेवाले 1400 लाेग चिह्नित, प्राथमिकी दर्ज हाेगी
- ईमानदारी से टैक्स भरनेवाले सम्मानित हाेंगे
- मार्च तक आैर 100 के यहांं आयकर सर्वे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए