रांची : कांग्रेस से गठबंधन करनेवालों की बर्बादी तय है: भाजपा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस वह अजगर है, जो छोटे दलों को निगलने के फिराक में रहती है. इसलिए शिबू सोरेन बार-बार कांग्रेस से सावधान रहने की चेतावनी देते हैं. झारखंड में महागठबंधन बनने के पहले ही बिखरने के कगार पर दिख रहा है. महागठबंधन में सीटों के […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस वह अजगर है, जो छोटे दलों को निगलने के फिराक में रहती है. इसलिए शिबू सोरेन बार-बार कांग्रेस से सावधान रहने की चेतावनी देते हैं. झारखंड में महागठबंधन बनने के पहले ही बिखरने के कगार पर दिख रहा है.
महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी को कोडरमा व पलामू सीट देकर ठेंगा दिखाया है. झामुमो कांग्रेस से दूर नहीं रहा, तो पछतायेगा. वहीं, प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस छुआछूत की बीमारी है. जो भी पार्टी इससे सटती है, बर्बाद हो जाती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola