रांची : 12 दिन से सर्वर ठप, 1500 से अधिक आवेदन पेंडिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम में पिछले 12 दिनों से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठप है. सीआरएस साॅफ्टवेयर के काम नहीं करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जन्म व मृत्यु शाखा से जुड़े नगर निगम के कर्मचारियों का यह कहना है कि हम जैसे ही सीआरएस के साइट पर […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम में पिछले 12 दिनों से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम ठप है. सीआरएस साॅफ्टवेयर के काम नहीं करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
जन्म व मृत्यु शाखा से जुड़े नगर निगम के कर्मचारियों का यह कहना है कि हम जैसे ही सीआरएस के साइट पर लॉग इन करते हैं, स्क्रीन पर मैसेज आता है : मेंटनेंस के कारण अभी यह काम नहीं कर रहा है. बहुत जल्द इसमें सुधार किया जायेगा. लेकिन पिछले 12 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है. इस वजह से 1500 से अधिक आवेदन पेंडिंग पड़े हुए हैं. इधर, नगर निगम में प्रतिदिन 120 से 150 आवेदन जन्म व मृत्यु के आवेदन आते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन