रांची : रिम्स में खड़ी 40 बाइक के प्लग निकाले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : रिम्स में स्टेट बैंक के पास बाइक खड़ा करनेवाले दर्जनों वाहन का प्लग सोमवार को किसी ने खोल दिया, जिससे मरीज और उनके परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ा. मरीज को दिखाकर परिजन जब बाइक लेने आये, तो गाड़ी स्टॉर्ट ही नहीं हुई. सबसे ज्यादा परेशानी रांची के बाहर से आये एक […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में स्टेट बैंक के पास बाइक खड़ा करनेवाले दर्जनों वाहन का प्लग सोमवार को किसी ने खोल दिया, जिससे मरीज और उनके परिजन को परेशानी का सामना करना पड़ा. मरीज को दिखाकर परिजन जब बाइक लेने आये, तो गाड़ी स्टॉर्ट ही नहीं हुई.
सबसे ज्यादा परेशानी रांची के बाहर से आये एक बुजुर्ग मरीज को हुई. गाड़ी स्टार्ट नहीं होने पर परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर निदेशक कार्यालय के सामने आ गये. महिला निदेशक कार्यालय के सामने बैठी रही. परिजनों का आरोप है गाड़ी लगाते समय कुछ नहीं कहा गया, लेकिन आने पर बाइक में प्लग नहीं था.
यह हमारी बाइक के साथ ही नहीं हुआ था, बल्कि वहां खड़ी करीब 40 से ज्यादा लोगों की बाइक का प्लग निकाला गया था. पूछने पर रिम्स सुरक्षाकर्मी ने बताया कि पुलिसवालों ने प्लग निकाल लिया है. गौरतलब है कि वहां अनधिकृत रूप से स्टैंड बना कर कुछ युवा पैसा की उगाही करते हैं. अंदेशा है कि बाइक से प्लग निकालने का कार्य उन्हीं का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola