कंबल रिसीव कर लिया पर ले नहीं गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिल्ली : ठंड का मौसम खत्म होने को है, लेकिन अब भी कई जरूरतमंदों के बीच कंबल नहीं बंटे हैं. सरकार कंबल भेज कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गयी है. लेकिन व्यवस्था में लापरवाही के कारण कई कंबल आज भी सिल्ली अंचल कार्यालय में पड़े हैं. आश्चर्य की बात है कि इस कंबल का […]
विज्ञापन
सिल्ली : ठंड का मौसम खत्म होने को है, लेकिन अब भी कई जरूरतमंदों के बीच कंबल नहीं बंटे हैं. सरकार कंबल भेज कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गयी है. लेकिन व्यवस्था में लापरवाही के कारण कई कंबल आज भी सिल्ली अंचल कार्यालय में पड़े हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
आश्चर्य की बात है कि इस कंबल का अंचल कार्यालय से डिलिवरी भी हो गयी है. लेकिन इन्हें ले जाया नहीं गया है. समाचार लिखे जाने तक कंबल अंचल कार्यालय में ही पड़े थे.
मुरी पश्चिमी पंचायत के हैं कंबल : इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि उक्त कंबल मुरी पश्चिमी पंचायत के हैं. इस पंचायत के मुखिया ने कार्यालय के रजिस्टर में दिसंबर में ही इन कंबलों को पंचायत में बांटे जाने के लिए रिसीव कर लिया है.
लेकिन मुखिया द्वारा इन कंबलों को आज तक ले नहीं जाया गया. जबकि पंचायत भवन की दूरी मुख्यालय से एक किलोमीटर से भी कम है. बाकी सभी पंचायतों के कंबल संबंधित पंचायतों में चले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन