सिकिदिरी : कुच्चू पंचायत को शराब मुक्त बनाने का अभियान, छह शराब भट्ठी ध्वस्त जावा महुआ नष्ट किया

सिकिदिरी : कुच्चू पंचायत के कामता गांव में शुक्रवार को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों ने संपूर्ण नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली. नेतृत्व ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, नरेश बेदिया, दुलाल बेदिया कर रहे थे. रैली में शामिल लोग शराब खराब है-शराब छोड़ो. गांव-घर व पंचायत बचाअो आदि नारे […]
सिकिदिरी : कुच्चू पंचायत के कामता गांव में शुक्रवार को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों ने संपूर्ण नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली. नेतृत्व ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, नरेश बेदिया, दुलाल बेदिया कर रहे थे. रैली में शामिल लोग शराब खराब है-शराब छोड़ो. गांव-घर व पंचायत बचाअो आदि नारे लिखी तख्ती लिए हुए थे.
अभियान के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छह शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग एक क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर दिया. शराब बनाने वाले लोगों को दुबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया. पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बताया कि 31 मार्च तक पंचायत को शराब मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया.
रैली में उत्पाद विभाग की इंस्पेक्टर मीनाक्षी प्रसाद, सब इंस्पेक्टर वर्षा सिन्हा, कृष्ण कुमार प्रजापति, मुखिया संगीता देवी, शिवशंकर बेदिया, नंदकिशोर साहू, अखला कुमार, गुरुचरण मुंडा, जॉन तिग्गा, बेंजामिन बांडो, विजय खलखो, शिरोमणि बांडो, तारा देवी, वंदना देवी, सुशीला देवी, हरिलाल बेदिया, दुर्गा सिंह मुंडा सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




