रांची : टलता जा रहा है रांची-पुरुलिया रोड का चौड़ीकरण, अब पहले कालीकरण होगा
रांची : रांची-पुरुलिया सड़क के चौड़ीकरण का काम गत डेढ़ वर्ष से टल रहा है. इस काम के लिए पहले निकला टेंडर रद्द हो गया. निविदा आमंत्रण के बाद इसके तकनीकी व वित्तीय बिड पर निर्णय लेने में सरकार से देर हुई तथा टेंडर की बिड वैलिडिटी (समय सीमा) समाप्त हो गयी. विलंब के कारण […]
रांची : रांची-पुरुलिया सड़क के चौड़ीकरण का काम गत डेढ़ वर्ष से टल रहा है. इस काम के लिए पहले निकला टेंडर रद्द हो गया. निविदा आमंत्रण के बाद इसके तकनीकी व वित्तीय बिड पर निर्णय लेने में सरकार से देर हुई तथा टेंडर की बिड वैलिडिटी (समय सीमा) समाप्त हो गयी. विलंब के कारण इस सड़क के चौड़ीकरण की पहले वाली करीब 390 करोड़ की लागत अब रिवाइज्ड होनी है. इसके बाद इस पर कैबिनेट की सहमति ली जायेगी.
आपके शहर में
इधर, अब सड़क के कालीकरण (एक लेयर बिटुमिन) का निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि रांची-पुरुलिया रोड का झारखंड (नामकुम) और पश्चिम बंगाल की सीमा (मुरी) तक चौड़ीकरण होना है. कांटाटोली से गोंदली पोखर के पास, जहां से रिंग रोड उक्त सड़क को क्रॉस करता है, वहां तक सड़क फोर लेन बननी है. इसके बाद यह सड़क अनगड़ा तक थोड़ा ज्यादा फैलाव वाली एक्सटेंडेड टू लेन तथा अनगड़ा से मुरी तक टू-लेन बनेगी.
- सड़क के चौड़ीकरण वाले भाग की कुल लंबाई : 58 किमी
- काटे जानेवाले व हटाये जानेवाले कुल पेड़ : 2625 (591 उखाड़ कर स्थानांतरित होंगे)
- इनके बदले किये जानेवाले पौधरोपण की संख्या : 5712
- मुआवजा व यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए कुल रकम : 32.41 करोड़
- जलापूर्ति पाइप व हैंडपंप हटाने व अन्यत्र लगाने के लिए : 4.61 करोड़
- बिजली पोल व तार हटाने व नयी जगह लगाने के लिए : 21.87 करोड़
- नामकुम, अनगड़ा व सिल्ली अंचल की अधिग्रहित जमीन : 15.52 एकड़
- जमीन, दुकान व मकान के लिए दिया जानेवाला मुआवजा : 14.78 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए