रांची : 712 रुपये में मिलेगा 14.2 किलो का नन सब्सिडाइज्ड गैस सिलिंडर
Updated at : 01 Feb 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची में 14.2 किलो के नॉन सब्सिडाइज्ड और 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम कम हुए हैं. 14.2 किलो नॉन सब्सिडाइज्ड गैस सिलिंडर के दाम 31.50 रुपये प्रति सिलिंडर कम हुआ है. अब ग्राहकों को 743.50 के बजाय 712 रुपये देने होंगे. ग्राहकों के बैंक खाते में 209.28 रुपये सब्सिडी भेजी […]
विज्ञापन
रांची : रांची में 14.2 किलो के नॉन सब्सिडाइज्ड और 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम कम हुए हैं. 14.2 किलो नॉन सब्सिडाइज्ड गैस सिलिंडर के दाम 31.50 रुपये प्रति सिलिंडर कम हुआ है. अब ग्राहकों को 743.50 के बजाय 712 रुपये देने होंगे. ग्राहकों के बैंक खाते में 209.28 रुपये सब्सिडी भेजी जायेगी. पहले 239.24 रुपये सब्सिडी भेजी जाती थी.
वहीं, 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 44.50 रुपये प्रति सिलिंडर कम हुए हैं. इसके लिए 1312 की जगह 1267.50 रुपये देने होंगे. इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश दीपक ने कहा कि नयी कीमत एक फरवरी से लागू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




