ePaper

रांची़ : दुकान हड़पने के लिए लगाया चोरी का झूठा आरोप

Updated at : 01 Feb 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : दुकान हड़पने के लिए लगाया चोरी  का झूठा आरोप

रांची़ : जतरा मैदान, हेहल निवासी अनिल उरांव की पत्नी नीलम उरांव ने बताया कि जनक नगर निवासी गोपी रमण उर्फ मुन्ना ने दुकान हड़पने के लिए हमलोग पर दुकान से 3़ 40 लाख के सामान की चोरी का झूठा आरोप लगाया है. नीलम ने बताया कि मुन्ना हमसे किराये पर दुकान ले रखा है. […]

विज्ञापन
रांची़ : जतरा मैदान, हेहल निवासी अनिल उरांव की पत्नी नीलम उरांव ने बताया कि जनक नगर निवासी गोपी रमण उर्फ मुन्ना ने दुकान हड़पने के लिए हमलोग पर दुकान से 3़ 40 लाख के सामान की चोरी का झूठा आरोप लगाया है. नीलम ने बताया कि मुन्ना हमसे किराये पर दुकान ले रखा है. वह दुकान का बिजली बिल भी नहीं दे रहा है़
वह दुकान का नकली मालिक बन कर बैंक से पांच लाख का लोन लेना चाहता है. बैंकवालों ने हमसे जानकारी ली थी, तो उसे सच्चाई बता दी थी़ नौ नवंबर 2018 को छोटी सी बात को लेकर हमारे बीच झगड़ा हुआ था. इस संबंध में मैंने एसटी-एससी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. साथ ही एसएसपी को मामले से अवगत कराया था़ बाद में केस से बचने के लिए गोपी रमण मुन्ना ने कंप्लेन केस दर्ज कराया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola