बुंडू :दुष्कर्म के पांच आरोपी को जेल
Updated at : 01 Feb 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू :बुंडू में मंगलवार की संध्या हुए सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. आराेपियों में क्रमश: राजू अहीर उर्फ गुड्डू, अमित अहीर उर्फ खान, शरणागत अहीर उर्फ गोलू, पंकज अहीर उर्फ करमपाल व एक अन्य शामिल है. गिरफ्तार सभी आरोपी ताऊ गांव के हैं. पुलिस ने आरोपियोें के […]
विज्ञापन
बुंडू :बुंडू में मंगलवार की संध्या हुए सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. आराेपियों में क्रमश: राजू अहीर उर्फ गुड्डू, अमित अहीर उर्फ खान, शरणागत अहीर उर्फ गोलू, पंकज अहीर उर्फ करमपाल व एक अन्य शामिल है. गिरफ्तार सभी आरोपी ताऊ गांव के हैं. पुलिस ने आरोपियोें के पास से पीड़िता के मित्र का मोबाइल, घटना के बाद उपयोग में लाया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने इस संदर्भ में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
ज्ञात हो कि 15 वर्षीय नाबालिग सोनाहातू से बुंडू के एक पुरुष मित्र के साथ मिलने आयी थी. घूमने फिरने के क्रम में रात हो गयी, तो पुरुष मित्र अपने एक अन्य साथी से मिलने के लिए लॉज के अंदर घुसा. इस बीच मौका पाकर पांचों अभियुक्त नाबालिग को उसका मोबाइल छीन कर जबरन उसे दूर बहियार खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसकेपश्चात नाबालिग को उसके मित्र को सौंप दिया. साथ ही उसका भी मोबाइल छीन ली.
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में डीएसपी अशोक प्रियदर्शी, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजकुमार यादव, महिला थाना प्रभारी सहायक आरक्षी निरीक्षक जीरामनी हासंदा, अरविंद प्रसाद यादव, प्रधान हेम्ब्रम, थाना सशस्त्र बल व महिला आरक्षी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




