रांची : सीएम, गवर्नर और जज कॉलोनी सहित कई इलाकों के 450 लैंडलाइन फोन ठप

Updated:
विज्ञापन

रांची : टीवी टावर के समीप असामाजिक तत्वों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का केबल काट लिया है. बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार असामाजिक तत्वों ने 800 पेयर का लगभग 13 मीटर केबल गुरुवार की रात काट लिया है. इस कारण सीएम हाउस, गवर्नर हाउस और जज कॉलोनी सहित कई इलाकों के लगभग 450 […]

विज्ञापन

रांची : टीवी टावर के समीप असामाजिक तत्वों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का केबल काट लिया है. बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार असामाजिक तत्वों ने 800 पेयर का लगभग 13 मीटर केबल गुरुवार की रात काट लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस कारण सीएम हाउस, गवर्नर हाउस और जज कॉलोनी सहित कई इलाकों के लगभग 450 लैंडलाइन फोन पूरी तरह से ठप हो गये हैं. साथ ही ब्रॉडबैंड सेवा भी ठप हो गयी है. इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं. कंपनी ने सुखदेवनगर थाना में इससे संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है.

अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले बिजली विभाग ने यहां गड्ढा खोदा था. इस कारण केबल आसानी से दिख रहा था. इसके बाद बीएसएनएल के एसडीओ ने इससे संबंधित मौखिक सूचना सुखदेवनगर थाना को दी थी.
इसी क्रम में गुरुवार रात चोरों ने इसका फायदा उठाकर केबल चोरी कर लिया है. बीएसएनएल, रांची के जीएम अरबिंद प्रसाद ने कहा कि केबल चोरी के कारण लगभग 450 लैंडलाइन फोन ठप हो गये हैं. री-स्टोर करने के लिए काम तेजी से चल रहा है. शनिवार की शाम तक री-स्टोर कर लिये जाने की उम्मीद है.
बिजली विभाग ने करीब तीन दिन पहले ही खोदा था गड्ढा
टीवी टावर के समीप चोरों ने बीएसएनएल का काटा केबल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola