रांची : बूथों पर तैयार होगी युवा टीम : आजसू
Updated at : 25 Jan 2019 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आजसू ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है़ गिरिडीह लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है़ लोकसभा के सभी बूथों पर 25 युवा कार्यकर्ताओं की टीम बनाने को कहा गया है़ पार्टी नेता उमाकांत रजक व लंबोदर महतो को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया […]
विज्ञापन
रांची : आजसू ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है़ गिरिडीह लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है़
लोकसभा के सभी बूथों पर 25 युवा कार्यकर्ताओं की टीम बनाने को कहा गया है़ पार्टी नेता उमाकांत रजक व लंबोदर महतो को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है़
गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने गिरिडीह जिला के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला व प्रखंड के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की़ श्री महतो ने कहा कि संसद में अपना प्रतिनिधि सुनिश्चित करना है़
बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता की टीम बनाने के लिए सभी 16 प्रखंडों में प्रखंडवार प्रभारी की नियुक्ति की गयी. 15 से 22 फरवरी के बीच सभी प्रखंड सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा. बैठक में टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, उमाकांत रजक, प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, डॉ लंबोदर महतो आदि शामिल थे.
गिरिडीह प्रखंडों में ये बने प्रभारी: प्रदीप तिवारी, संतोष साव, अमरदीप महाराज, रामविलास प्रसाद, नवीन कुमार महतो, बंटी सिन्हा, सुभाष राय, बैजनाथ महतो, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार पांडेय, बुच्चू सिंह, फकरुदीन अंसारी, टिकैत कुमार महतो, छक्कन महतो, संतोष महतो, गुड्डू यादव व बिगेन महतो़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




