रांची : केंद्रीय टीम ने लिया सफाई का जायजा
Updated at : 22 Jan 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 को लेकर सोमवार को केंद्रीय टीम ने राजधानी रांची के कई क्षेत्रों का दौरा किया. सुबह नौ बजे से दो सदस्यीय इस टीम ने सुलभ शौचालयों, मॉड्यूलर टॉयलेट और ओडीएफ वाले मोहल्लों का जायजा लिया. निगम की टीम ने इस दौरान जीओ टैंगिंग की मदद से सर्वे का काम किया. केंद्रीय […]
विज्ञापन
रांची : स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 को लेकर सोमवार को केंद्रीय टीम ने राजधानी रांची के कई क्षेत्रों का दौरा किया. सुबह नौ बजे से दो सदस्यीय इस टीम ने सुलभ शौचालयों, मॉड्यूलर टॉयलेट और ओडीएफ वाले मोहल्लों का जायजा लिया. निगम की टीम ने इस दौरान जीओ टैंगिंग की मदद से सर्वे का काम किया. केंद्रीय टीम राजधानी में दो से तीन दिनों तक रहेगी.
इस दौरान यह टीम शहर के अलग-अलग जगहों पर जाकर साफ-सफाई, कचरे का उठाव व उसका निष्पादन, सीवरेज-ड्रेनेज, सब्जी बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों की साफ सफाई की स्थिति को देखेगी. इस वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर के 4000 शहरी नगर निकाय शामिल हैं. इस बार सर्वेक्षण में कुल 5000 अंक तय किये गये हैं. इस सर्वेक्षण में राज्य के 41 नगर निकाय भाग ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




