रांची : टेट सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग
Updated at : 21 Jan 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक दशरथ गगराई से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग की. अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंप रहे हैं. शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी विधायकों से नियुक्ति की मांग को लेकर […]
विज्ञापन
रांची : शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक दशरथ गगराई से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग की.
अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंप रहे हैं. शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी विधायकों से नियुक्ति की मांग को लेकर विधानसभा में आवाज उठाने की मांग कर रहे हैं.
अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2013 के शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की मान्यता गत वर्ष मई में समाप्त हो गयी. सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की मान्यता दो वर्ष बढ़ाने की घोषणा की है, पर प्रमाण पत्र की मान्यता समाप्त हुए एक वर्ष हो गया, पर अब तक मान्यता बढ़ाने को लेकर पत्र जारी नहीं किया गया. नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभ्यर्थियों की उम्र की सीमा समाप्त हो रही है. अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए निर्धारित उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट देने की मांग की है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र की मान्यता अधिसूचना जारी होने की तिथि से दो वर्ष के लिए बढ़ायी जाये, अगर ऐसा नहीं किया गया तो एक वर्ष समाप्त हो गया है, और एक वर्ष नियुक्ति प्रक्रिया में ही समाप्त हो जायेगा. ऐसे में प्रमाण पत्र की मान्यता बढ़ाने का कोई लाभ शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल लगभग 50 हजार अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की मान्यता समाप्त हो गयी है. विधायक से मिलने वालों में संजय कुमार, प्रभात कुमार व अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




