रांची : 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाया गया विशेष दीवान

Updated at : 20 Jan 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजाया गया विशेष दीवान

वह परगटया पूरख भगवंत रूप गुरु गोविंद सुरा… रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी ने शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रात आठ बजे विशेष दीवान सजाया. दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल […]

विज्ञापन
वह परगटया पूरख भगवंत रूप गुरु गोविंद सुरा…
रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी ने शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 352वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रात आठ बजे विशेष दीवान सजाया. दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा राजन के राजा महाराजन के राजा तुम हो राजन के राजा.., वह परगटया पूरख भगवंत रूप गुरु गोविंद सुरा… शबद गायन से हुई.
हजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह एवं साथियों ने कृपा कर श्याम इहे बार दीजै… शबद गायन कर संगत को निहाल किया. मुख्यग्रंथी ज्ञानी जेवेंदर सिंह जी ने कथावाचन कर गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने खालसा का सृजन किया तथा उनके बलिदान को लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया. दीवान में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के महान रागी जत्था भाई देवेंदर सिंह जी निरमाण(अमृतसर वाले) ने मेरा वैद्य गुरु गोविंदा हर हर नाम ओखद मुख देवे काटे जम की फंदा… इन्हीं की कृपा के सजे हम हैं नहीं मो से गरीब करोर परे… जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै…. शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा. उन्होंने उपस्थित साध संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया. रात 11.25 बजे आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति हुई.
विशेष दीवान में हरविंदर सिंह बेदी, द्वारका दास मुंजाल, हरगोविंद गिरधर, अर्जुन मिढ़ा, सुंदर दास मिढ़ा, अमरजीत गिरधर, लेखराज अरोड़ा, महेश सुखीजा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, पवन खत्री, आशु मिढ़ा, अशोक गेरा, चरणजीत मुंजाल, प्रेम मिढ़ा, रमेश गिरधर, सुरेश मिढ़ा, प्रेम सुखीजा, वेद प्रकाश मिढ़ा, अशोक मुंजाल, सुभाष मिढ़ा, हरजीत बेदी, अजय धमीजा, जितेंद्र मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, अनूप गिरधर, हरीश मिढ़ा, मोहन काठपाल, बसंत काठपाल, विनोद सुखीजा, लक्ष्मण अरोड़ा, कंवलजीत मिढ़ा आदि का योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola