रांची : अनुराग की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी अमर यादव गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड कब्रिस्तान में हुई अनुराग विश्वकर्मा हत्याकांड में फरार चले रहे आरोपी अमर यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. वह पहाड़ी मंदिर के समीप का रहनेवाला है. पुलिस उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी. उसने आरंभिक पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता की […]
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड कब्रिस्तान में हुई अनुराग विश्वकर्मा हत्याकांड में फरार चले रहे आरोपी अमर यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. वह पहाड़ी मंदिर के समीप का रहनेवाला है. पुलिस उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी. उसने आरंभिक पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार कर ली है.
पुलिस के अनुसार अमर यादव ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड अनमाेल है. उल्लेखनीय है कि रातू रोड कब्रिस्तान से अनुराग का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग और अनमोल को हिरासत में लिया था. दोनों ने हत्याकांड में अमर यादव की संलिप्तता की जानकारी भी पुलिस दी थी.
अमर ने पुलिस को बताया कि अनमोल ने ही अनुराग को खानी-पीने के बहाने बुलाया था. हत्या से पहले अनमोल ने अनुराग से कहा कि तुम्हारी प्रेमिका सिल्की ने मेरी प्रेमिका को भड़का दिया है. इस कारण मेरा प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. फिर अनमोल ने अनुराग की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन