रांची : भाजपा ने विकास के मार्ग को अवरुद्ध किया: सहाय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर कर्बला चौक स्थित गुलशन हॉल में रविवार को लोअर बाजार प्रखंड कांग्रेस की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता लग जायें. कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और […]

विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर कर्बला चौक स्थित गुलशन हॉल में रविवार को लोअर बाजार प्रखंड कांग्रेस की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता लग जायें. कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को बतायें. केंद्र और राज्य सरकार ने विकास के मार्ग को अवरुद्ध किया है. चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो फिरोज अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी. कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को लेकर जायेंगे. मौके पर लोअर बाजार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया.
इसमें मो फिरोज अहमद को अध्यक्ष, मो आरिफ उपाध्यक्ष, मो शाहनवाज सचिव, मो हारिश करीम, जॉन दादर, मोहन, निर्मल कुमार, मो जमील, मो मुजम्मिल को महासचिव बनाया गया. इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय, अख्तर अली, राजीव रंजन प्रसाद, मो बशीर, मो तौसिफ आदि मौजूद थे.
महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च आज : रांची. मरकच्चो प्रखंड के दशारों में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से 14 जनवरी को जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला जायेगा.
इस बाबत प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि घटना के पांच-छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है. महिला कांग्रेस राज्य में किसी भी महिला के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्षरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola