बुंडू में मिलन समारोह के बहाने आजसू सुप्रीमो ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- राजनीति में व्यक्ति नहीं, संगठन बड़ा

Updated at : 14 Jan 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
बुंडू में मिलन समारोह के बहाने आजसू सुप्रीमो ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- राजनीति में व्यक्ति नहीं, संगठन बड़ा

तमाड़ पूर्वी व बीरबांकी को प्रखंड बनाने के लिए आंदोलन तेज होगा 2019 के चुनाव में तमाड़ में लहरायेगा आजसू का परचम बुंडू : राजनीति में व्यक्ति नहीं संगठन बड़ा होता है. उक्त बातें सुदेश कुमार महतो ने कही. वे रविवार को सुमानडीह गांव स्थित कांची नदी तट पर आजसू पार्टी के मिलन समारोह को […]

विज्ञापन
तमाड़ पूर्वी व बीरबांकी को प्रखंड बनाने के लिए आंदोलन तेज होगा
2019 के चुनाव में तमाड़ में लहरायेगा आजसू का परचम
बुंडू : राजनीति में व्यक्ति नहीं संगठन बड़ा होता है. उक्त बातें सुदेश कुमार महतो ने कही. वे रविवार को सुमानडीह गांव स्थित कांची नदी तट पर आजसू पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आठ जनवरी 2013 में तमाड़ पूर्वी व बीरबांकी को प्रखंड बनाने के लिए कैबिनेट में लिये गये निर्णय को आगे बढ़ाते हुए आंदोलन तेज किया जायेगा.
पारा शिक्षकों की लड़ाई आजसू पार्टी ही लड़ सकती है. सुदेश ने कहा कि 2019 में तमाड़ में आजसू का परचम लहरेगा. इसके लिए उन्होंने पांचों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर बूथ स्तरीय कमेटी के गठन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सिल्ली की तर्ज पर महिला सशक्तीकरण, समृद्ध महिला व संगठित महिला समूह का गठन कर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा. इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में स्थायी कार्यालय स्थापित होंगे. पांच परगना में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक आर्चरी स्थापित की जायेगी. सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कांची नदी व उसकी शाखा नहरों का विस्तार किया जायेगा.
बिरसा उलगुलान फाउंडेशन के माध्यम से सूर्य मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके लिए पांच परगना क्षेत्र के प्रत्येक गांव से एक-एक पत्थर जिस पर गांव का नाम अंकित रहेगा, इकट्ठा किया जायेगा. अंत में उन्होंने कहा कि राज्य कैसे चल रहा है यह जानने की बात नहीं है बल्कि राज्य कैसे चलाना है, उसका निर्णय पांच परगना के जनता को करना है.
मौके पर बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, उपाध्यक्ष पार्वती देवी, डॉ मुकुंद मेहता, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, विजय सिंह मानकी, सुधा मुंडू, बुंडू प्रमुख परमेश्वरी सांडिल, जिप सदस्य रमनी बाला देवी, बालकृष्ण सिंह मुंडा, फुल कुमारी देवी, गगन बाला देवी, पंसस गोवर्धन मछुवा, प्रदीप महतो, ताराचांद मुंडा, प्राचार्य शरद चंद्र महतो, प्रो महेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. मिलन समारोह में काफी संख्या में लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola