सिल्ली : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, मृतक का कंकाल बरामद

Updated at : 09 Jan 2019 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, मृतक का कंकाल बरामद

सिल्ली : जिस युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसका पति ही युवती का हत्यारा निकला. सिल्ली पुलिस ने बुधवार को युवती के पति अजय बेदिया को उसकी 16 वर्षीया पत्नी सुचिता कुमारी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने पति के निशानदेही पर सिल्ली थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

सिल्ली : जिस युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसका पति ही युवती का हत्यारा निकला. सिल्ली पुलिस ने बुधवार को युवती के पति अजय बेदिया को उसकी 16 वर्षीया पत्नी सुचिता कुमारी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने पति के निशानदेही पर सिल्ली थाना क्षेत्र के ठूगरुडीह इलाके के कड़का झाडी जंगल से युवती का कंकाल टुकड़ों में बरामद किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया खून लगे दो पत्‍थर, जले हुए कपड़े, टूटी चूड़ी, युवती के जले बाल, बोतल, सिगरेट व मिक्सचर के पैकेट व गिलास आदि बरामद कर जांच के लिये भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या पत्‍थर से कूच कर की गयी है.

* क्या है मामला : सुचिता कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट युवती की सास बुधनी देवी ने थाने में 12 दिसम्बर को दर्ज करायी. जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने अनुसन्धान के बुनियाद पर 27 दिसम्बर को कांड संख्या 159/18 भादवि की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया.पुलिस ने पूछताछ के लिये पति अजय बेदिया को बुलाया अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने शक होने पर पति का सीडीआर निकाला. पुष्टि होने पर पति को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब चार बजे गोडाडीह के पूर्व मुखिया डबलू महली, पंसस श्रवण मुंडा, दयाल ग्रामप्रधान की मौजूदगी में थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, एसआई नारायण सोरेन, मंसूर अंसारी, सिल्ली व मुरी ओपी के पुलिस बल के साथ पति के निशानदेही पर घटनास्थल पहुंच कर युवती का कंकाल बरामद किया.पुलिस ने जानकारी दी है कि सुचिता कुमारी सिकिदरी थाना क्षेत्र के रोहिन बेदिया की पुत्री एवं ठूगरूडीह के अजय बेदिया दोनों के बीच दो सालों से प्रेम सम्बन्ध था उस दौरान युवती गर्ववती हो गयी.

ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ रहने के लिये तय किया. उसके बाद से युवती बतौर पत्नी अजय बेदिया के घर पर ही रह रही थी. यह बात इसे बर्दाश्त नहीं हुआ. अजय हैदराबाद सिकंदराबाद में काम करता था वहीं से उसने पत्नी की हत्या की योजना बनायी.3 दिसम्बर को वह सिकन्दराबाद से आया और रात को 9 बजे उसने पत्नी को फोन से बाहर बुलाया, मिठाई में नशे की दवाई मिलाकर खिलाया औऱ हत्या कर लाश जंगल में छिपा दिया और दूसरे दिन सिकंदराबाद लौट गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola