ePaper

रांची : 19 नामजद सहित 300 अज्ञात पर कांके थाना में मामला दर्ज

Updated at : 09 Jan 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 19 नामजद सहित 300 अज्ञात पर कांके थाना में मामला दर्ज

मुरूम गांव में हुई थी घटना कांके/रांची : एक जनवरी को मुरूम गांव में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष व आगजनी को लेकर कांके पुलिस ने 19 नामजद सहित लगभग 300 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है. मुरूम गांव के मनोज मुंडा, मुंबइया उरांव, बंपी सिंह, रोल ग्राम के बाहा उरांव, लालू उरांव, […]

विज्ञापन

मुरूम गांव में हुई थी घटना

कांके/रांची : एक जनवरी को मुरूम गांव में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष व आगजनी को लेकर कांके पुलिस ने 19 नामजद सहित लगभग 300 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.

मुरूम गांव के मनोज मुंडा, मुंबइया उरांव, बंपी सिंह, रोल ग्राम के बाहा उरांव, लालू उरांव, चरकू उरांव, होचर ग्राम के दीपू साहू, दिलीप साहू, जागो सिंह, मुरूम गांव के परवेज अंसारी, गढ़हुसिर के एजाज अंसारी, दामाद मोहल्ला होचर के बबलू अंसारी, सरताज अंसारी, आजाद अंसारी का बड़ा लड़का, रिश्तेदार अंसारी, सतकनादू गांव के यासीन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, बसेरूल अंसारी, छोटका कनादू गांव के अबूतल्ला अंसारी नामजद आरोपी बनाये गये हैं. इनके विरुद्ध भादवि 147/148/149/152/153/332/333/337/338/353/307/427/435/436 सहित धारा तीन लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व नाजायज मजमा लगा कर हरवे-हथियार से लैस होकर पुलिस पार्टी व एक-दूसरे पर जानलेवा हमले करने तथा सरकारी संपत्ति में आग लगाने का आरोप है. कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा चुनुवा उरांव को बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola