रांची : भाजपा की गलत नीतियों से त्रस्त हो गयी है देश की जनता : डॉ अजय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस भवन में चतरा व बोकारो जिला के चंदनक्यारी क्षेत्र के भाजपा समेत अन्य दलों के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, अभियान समिति के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, केशव महतो कमलेश, भीम कुमार, […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस भवन में चतरा व बोकारो जिला के चंदनक्यारी क्षेत्र के भाजपा समेत अन्य दलों के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, अभियान समिति के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, केशव महतो कमलेश, भीम कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, आभा सिन्हा ने सभी नये सदस्यों का माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, दुष्कर्म, मॉब लिंचिंग से त्रस्त होकर जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है. लोगों का कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ा है. यही वजह है कि दूसरे दल के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
चतरा जिला के अरुण कुमार सिंह व प्रदेश हाड़ी जाति विकास मंच के मनोज हाड़ी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धातों को अपनाते हुए सदस्यता ग्रहण किया. सदस्यता ग्रहण करनेवालों में प्रो माधो राम, अनूप लाल, रामदेव राम, मधु सुदन पंडित, दीपक कुमार पंडित, धनंजय हाड़ी, राजन हाड़ी, दिनेश रवानी, वीरेंद्र रवानी, विनोद राम, मुकेश, डिजेन, मानिका हाजरा, शिव शंकर हाजरा, गणेश चंद्र महतो, तीरथ सिंह चौधरी, कामदेव शर्मा, मुजम्मील हुसैन, आशुतोष कुमार, प्रेम शंकर, जय हिंद अरुण, ललित दास समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










