रांची : केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : धर्मपाल
Updated at : 07 Jan 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

संगठन महामंत्री ने प्रकोष्ठ और विभागों के साथ की बैठक रांची : भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ और विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है़ संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने में ये अग्रणी भूमिका निभा सकते है़ं कार्यकर्ता व नेता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन […]
विज्ञापन
संगठन महामंत्री ने प्रकोष्ठ और विभागों के साथ की बैठक
रांची : भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ और विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है़ संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने में ये अग्रणी भूमिका निभा सकते है़ं कार्यकर्ता व नेता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाये़ं लोक कल्याण के कार्य और विकास योजनाओं की जानकारी दे़ं श्री सिंह रविवार को पार्टी कार्यालय में विभागों और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे़ उन्होंने संगठन के विस्तार और चुनावी तैयारी का जायजा लिया़
श्री सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार ने मिल कर देश प्रदेश की प्रगति को एक नयी ऊंचाई दी है़ दोनों ही सरकारें गांव, गरीब, किसान व दलित वंचित के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में लगातार प्रयासरत है़ सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ हम अंत्योदय के लक्ष्य को साकार कर रहे है़ं श्री सिंह ने कहा कि दोबारा 2019 में केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनानी है़ इस दृष्टि से हम अपने कार्यों को गति दें.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, गणेश मिश्रा, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, रविनाथ किशोर, चंद्रप्रकाश, सुरेश सिन्हा, देवेंद्र स्वामी, बीके नारायण, दीपक सिन्हा, शिवकुमार शर्मा, सुमन सिंह, मनोज गुप्ता, सांवरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा, सत्येंद्र मल्लिक, ओमप्रकाश, पवन साहू, विनोद साहू, जयप्रकाश पांडेय, शकुंतला जायसवाल, सीमा पात्रा, सूरज चौरसिया, प्रमोद मिश्रा सहित कई नेता शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




