रांची : जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक तीन को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2018 8:35 AM
विज्ञापन
रांची : प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक तीन जनवरी को रांची में बुलायी गयी है. इसमें प्रदेश प्रभारी राम सेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण सिंह के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. प्रदेश महासचिव सह […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक तीन जनवरी को रांची में बुलायी गयी है.
इसमें प्रदेश प्रभारी राम सेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण सिंह के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी भगवान सिंह ने कहा कि इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति बनायी जायेगी. इसके बाद प्रदेश के नेताओं की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में होगी.
इसमें नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा. श्री सिंह रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो के पार्टी छोड़ने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. जदयू पार्टी सामूहिक नेतृत्व से चलती है. पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है. लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि जलेश्वर महतो पिछले छह माह से पार्टी विरोधी कार्य में लगे हुई थे.
कार्यालय भी नहीं आते थे. श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में विपक्षी दलों का महागठबंधन बन रहा है. ऐसे में यहां भी एनडीए का सशक्त गठबंधन होना चाहिए. झारखंड में गठबंधन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व भाजपा से विचार-विमर्श करेगा. मौके पर उपेंद्र नारायण, अर्जुन गिरि, संजय सहाय, बैद्यनाथ पासवान, शीला सिंह, रत्ना शर्मा, अंजना शर्मा, लालचंद महतो समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










