रांची : आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने दिया धरना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को बिरसा चौक पर धरना दिया.यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने राज्य सरकार से अांगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समान काम का समान वेतन लागू करने, सरकार के साथ हुए समझौता को लागू करने, आंगनबाड़ी केंद्रों […]
विज्ञापन
रांची : पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को बिरसा चौक पर धरना दिया.यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने राज्य सरकार से अांगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समान काम का समान वेतन लागू करने, सरकार के साथ हुए समझौता को लागू करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में उधार पोषाहार क्रय नहीं कराने व नकद भुगतान कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार नियमित चलाने व बकाया राशि का भुगतान अविलंब करने की मांग की. धरना को प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, सीता तिग्गा, सुमन कुमारी, रामचंद्र पासवान, रेशमा केरकेट्टा, जोशिला तिर्की, विमला देवी ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










