रांची : साइमन ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में राज्य के पूर्व कल्याण मंत्री साइमन मरांडी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए तीन जनवरी 2019 की तिथि निर्धारित की है. ज्ञात हो कि साइमन मरांडी 2010 में हुए राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले में […]
विज्ञापन
रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में राज्य के पूर्व कल्याण मंत्री साइमन मरांडी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए तीन जनवरी 2019 की तिथि निर्धारित की है.
ज्ञात हो कि साइमन मरांडी 2010 में हुए राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग मामले में आरोपी है. इन पर केडी सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पैसे लेने का आरोप है. एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के खुलासा के बाद निगरानी ने साइमन मरांडी व केडी सिंह के अलावा विधायक उमा शंकर अकेला, सावना लकड़ा, योगेंद्र साव एवं राकेश रंजन के खिलाफ नोट के बदले वोट देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन