रांची : डॉ रामदयाल मुंडा संपूर्ण व्यक्तित्व के मालिक थे : डॉ अमर चौधरी

Updated:
विज्ञापन

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन रांची : रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा है कि डॉ राम दयाल मुंडा एक संपूर्ण व्यक्तित्व के मालिक थे. उन्होंने संपूर्ण झारखंड को एक नया आयाम दिया. डॉ चौधरी शनिवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा […]

विज्ञापन
राम लखन सिंह यादव कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन
रांची : रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा है कि डॉ राम दयाल मुंडा एक संपूर्ण व्यक्तित्व के मालिक थे. उन्होंने संपूर्ण झारखंड को एक नया आयाम दिया.
डॉ चौधरी शनिवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा के व्यक्तित्व पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी में बोल रहे थे. डॉ चौधरी ने कहा कि डॉ मुंडा झारखंड आंदोलन को बौद्धिक गति देनेवाले क्रियाशील व्यक्ति थे. रांची विवि स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरधारी राम गोंझू ने डॉ मुंडा की अमरिकी यात्रा से लेकर गांव की खुशबू के बारे में विस्तार से बताया.
उन्होंने कहा कि डॉ मुंडा गांव के एक मामूली व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने सांस्कृतिक प्रेम की वजह से अमेरिका में अखड़ा की स्थापना कर झारखंडी संस्कृति को स्थापित किया. कार्यक्रम को डॉ उमेशानंद तिवारी, मो इलियास मजिद, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे. डॉ खालिक अहमद ने आगंतुकों का स्वागत किया. इस मौके पर रजिस्ट्रार सहित अन्य लोगों ने महाविद्यालय परिसर में अखड़ा का उदघाटन किया. संचालन प्रो स्मिता किरण टोप्पो व धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया. इस मौके पर डॉ दिनेश कुमार, डॉ ए खाखा, डॉ सिकरादास तिर्की, अमर कुमार, सरोज खलखो, अजीत मुंडा, निलू, किरण, छाया, मनीष चंद्र, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola