रांची : शहर में पहले से जो डस्टबीन लगे हैं,उनका क्या हुआ?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर निगम द्वारा शहर में 500 स्टील के डस्टबीन लगाये जाने की बात पर सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट किया है. सांसद ने कहा कि निगम स्टील के डस्टबीन लगाने की तैयारी कर रहा है. वहीं पहले से जो डस्टबीन लगाये गये थे, उनका क्या हुआ. सांसद ने निगम के अधिकारियों से यह […]
विज्ञापन
रांची : नगर निगम द्वारा शहर में 500 स्टील के डस्टबीन लगाये जाने की बात पर सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट किया है. सांसद ने कहा कि निगम स्टील के डस्टबीन लगाने की तैयारी कर रहा है. वहीं पहले से जो डस्टबीन लगाये गये थे, उनका क्या हुआ.
सांसद ने निगम के अधिकारियों से यह भी कहा है कि अगर स्टील का ही डस्टबीन लगाना है, तो लोगों से डिजाइन मंगा कर जो सबसे उपयुक्त हो उसका चयन कीजिए. ऐसा नहीं हो कि सब कुछ पहले से ही तय हो.
सांसद ने सुझाव भी दिया निगम को : ट्वीट के जरिये सांसद ने निगम को यह भी सुझाव दिया है कि ऐसे डिजाइन का चयन कीजिए, जो सुरक्षित हो. कहीं ऐसा न हो कि चोर लोहा काट कर ले जाये. इसलिए जनता का पैसा बर्बाद न हो, इस बात का भी ध्यान रखें.
पिछले वर्ष ही लगे थे 77 लाख के डस्टबीन: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर पिछले वर्ष ही रांची नगर निगम द्वारा 77 लाख की लागत से 500 डस्टबीन खरीद कर शहर की प्रमुख जगहों पर लगाये गये थे. हालांकि बाद में यह बात भी सामने आया कि जिन डस्टबीन की खरीदारी निगम ने 16 हजार करके की थी, बाजार में उसकी कीमत आठ हजार के आसपास है. ऐसे में एक बार फिर से डस्टबीन खरीद कर लगाने की तैयारी सवालों के घेरे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




