रांची : जिसे जिलाबदर करने की अनुशंसा की गयी है उसने 65 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : बड़गाईं के जमीन कारोबारी जमील अंसारी का कहना है कि जिस एजाज अंसारी को पुलिस ने जिलाबदर करने की अनुशंसा की है, उसने ब्लैकमेल करने के लिए मुझ पर 65़ 25 लाख रुपये की ठगी करने का झूठा केस कोतवाली थाना में दर्ज कराया है. एजाज पर लोअर बाजार, सदर थाना में चार […]
विज्ञापन
रांची : बड़गाईं के जमीन कारोबारी जमील अंसारी का कहना है कि जिस एजाज अंसारी को पुलिस ने जिलाबदर करने की अनुशंसा की है, उसने ब्लैकमेल करने के लिए मुझ पर 65़ 25 लाख रुपये की ठगी करने का झूठा केस कोतवाली थाना में दर्ज कराया है.
एजाज पर लोअर बाजार, सदर थाना में चार तथा कोर्ट में चार शिकायत वाद दर्ज है. जमील अंसारी ने एसएसपी व काेतवाली डीएसपी को आवेदन देकर इस झूठे मामले से शीघ्र मुक्त करने की मांग की है़ जमील अंसारी ने आवेदन में कहा है कि मेरे खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नवंबर 2016 से दिसंबर 2016 के बीच उसने मुझे 65़ 25 लाख रुपये दिया है़
जबकि उस समय नोटबंदी का दौर था. उस समय दो लाख रुपये तक का भुगतान चेक के माध्यम से ही करना था. इन सारी बातों को जानते हुए भी मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन