रांची : चिकित्सा कर्मियों को अधिकार नहीं दे रही सरकार : सिद्धेश्वर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ सम्मेलन रविवार को मत्स्य प्रक्षेत्र शालीमार बाजार धुर्वा में हुआ. संघ के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है. रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की जा रही है तथा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ सम्मेलन रविवार को मत्स्य प्रक्षेत्र शालीमार बाजार धुर्वा में हुआ. संघ के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है. रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की जा रही है तथा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

विज्ञापन

उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मांगें पूरी करने को कहा़ महासचिव चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज चिकित्सा कर्मचारी हर तरफ परेशान हैं. समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने समेत अन्य मांगें की. इस मौके पर राज्य अध्यक्ष जितवाहन, रामानंद राम, विनोद तिग्गा, सुदेश कुमार, तारणी कामत आदि मौजूद थे.

अरविंद प्रसाद बने संघ के नये अध्यक्ष

इस अवसर पर नये सत्र के लिए पदाधिकारियाें का सर्वसम्मति से चयन किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक सिद्धेश्वर सिंह, संरक्षक सुशीला तिग्गा, सम्मानित अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण, जयंत, मारशिला मरांडी, लक्ष्मीकांत भगत, राम दयाल मिस्त्री, महासचिव जितवाहन उरांव, संयुक्त सचिव सतेंद्र कुमार सिन्हा, शशि भूषण हेम्ब्रोम, जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमरा व जफर आलम व कोषाध्यक्ष मिलनसार मिंज बनाये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola