सिटी बस से रांची और आसपास के पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा सकेंगे लोग

Updated:
विज्ञापन

उत्तम महतो नववर्ष पर विशेष सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा रांची नगर निगम रांची : राजधानीवासी अब सिटी बसों से शहर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. रांची नगर निगम नववर्ष के अवसर पर ‘सिटी बस पर्यटन सेवा’ शुरू करने की तैयारी कर रहा है. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने […]

विज्ञापन
उत्तम महतो
नववर्ष पर विशेष सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा रांची नगर निगम
रांची : राजधानीवासी अब सिटी बसों से शहर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे. रांची नगर निगम नववर्ष के अवसर पर ‘सिटी बस पर्यटन सेवा’ शुरू करने की तैयारी कर रहा है. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने सिटी मैनेजर सौरभ कुमार को शहर के पर्यटन स्थलों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है. हालांकि, प्रति यात्री कितना किराया लिया जायेगा, यह अब तक तय नहीं हुआ है.
‘सिटी बस पर्यटन सेवा’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन पांच बसें शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए रवाना की जायेंगी. ये बसें जिन पर्यटन स्थलों तक जायेंगी, उनमें जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा डैम, रॉक गार्डेन, कांके डैम, टैगोर हिल और बिरसा मुंडा जैविक उद्यान शामिल हैं. सिटी मैनेजर सौरभ कुमार जो सूची तैयार कर रहे हैं, उनमें संभवत: कुछ अन्य पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा नगर निगम इन बसों को शहर के बाहर के स्थित वॉटर फॉल तक भेजने पर भी विचार कर रहा है.
हफ्ते में एक दिन होगा पतरातू घाटी का टूर
रांची नगर निगम की ‘सिटी बस पर्यटन सेवा’ के तहत लोगों को हफ्ते में एक दिन पतरातू घाटी का भी टूर कराया जायेगा. प्रारंभिक जानकारी के तहत इसके लिए रविवार का दिन तय किया है.
सिटी बस सुबह रांची रेलवे स्टेशन से पतरातू घाटी के लिए रवाना होगी. लोग दिन भर घाटी की वादियों का लुत्फ लेंगे और शाम में बस पयर्टकों को लेकर रांची लौट जायेगी. इस टूर के दौरान पयर्टकों को पानी की एक बोतल और स्नैक्स भी दिया जायेगा. बदले में इसके लिए अलग से पैसे नहीं लिये जायेंगे, क्योंकि यह उनके किराये में ही शामिल होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola