रांची : चौथी औद्योगिक क्रांति के अवसर का रखें ध्यान: महेश पोद्दार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा है कि चौथी औद्योगिक क्रांति के अवसर और चुनौतियों को समझने की जरूरत है़ औद्योगिक क्रांति का समुचित लाभ लेने के लिए सरकार को भविष्य की समझ विकसित करनी होगी़ तकनीक में हो रहे परिवर्तन को समझ कर विकास की रूपरेखा तैयार करनी होगी़ श्री पोद्दार दक्षिण […]
विज्ञापन
रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा है कि चौथी औद्योगिक क्रांति के अवसर और चुनौतियों को समझने की जरूरत है़ औद्योगिक क्रांति का समुचित लाभ लेने के लिए सरकार को भविष्य की समझ विकसित करनी होगी़ तकनीक में हो रहे परिवर्तन को समझ कर विकास की रूपरेखा तैयार करनी होगी़ श्री पोद्दार दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में ब्रिक्स देशों के राजनीतिक संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे़ सांसद ने विषय प्रवेश कराते हुए इसके अहम पहलुओं और चर्चा के केंद्र बिंदु की ओर वक्ताओं का ध्यान दिलाया़
श्री पोद्दार ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति की वजह से होनेवाले तकनीकी परिवर्तन का लाभ उठाने के लिए सभी देशों को मजबूत बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है़
आनेवाले समय में सरकार की भूमिका के साथ नागरिकों, कंपनियों और अन्य संगठन के साथ संबंधों के आयाम भी बदलेंगे़ सरकार को इसे समझने की जरूरत है़ सरकार को श्रम बाजार में अस्थिरता और धन वितरण में असमानता का ध्यान भी रखना होगा़ बदलती तकनीक के बीच सामाजिक एकजुटता और सामूहिक बदलाव पर ध्यान देना होगा़ प्रौद्योगिक हमारे जनजीवन को किस तरह प्रभावित कर रहा है, इस पर ध्यान देना होगा़
इसके साथ ही आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक वातावरण के बारे में एक व्यापक और वैश्विक रूप से साझा दृष्टिकोण विकसित करने की भी जरूरत है़ उधर, साझा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया़ देशों के प्रतिनिधियों के बीच विकास व विश्व शांति को लेकर बहुपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई़ आर्थिक विकास को लेकर परस्पर सहयोग करने की भी बात हुई़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










