रांची : सामूहिक प्रगति के लिए वरदान होगी चौथी औद्योगिक क्रांति

Updated at : 05 Dec 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सामूहिक प्रगति के लिए वरदान होगी चौथी औद्योगिक क्रांति

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में आयोजित ब्रिक्स देशों के संवाद कार्यक्रम में सांसद महेश पोद्दार ने कहा भारत में तकनीक आधारित विकास की जानकारी दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति भारत के लिए ढेर सारी […]

विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में आयोजित ब्रिक्स देशों के संवाद कार्यक्रम में सांसद महेश पोद्दार ने कहा
भारत में तकनीक आधारित विकास की जानकारी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी
रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति भारत के लिए ढेर सारी संभावनाएं लेकर आयी है़ सामूहिक प्रगति के लिए यह क्रांति वरदान साबित हो सकती है़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि चौथी औद्योगिक क्रांति से प्राप्त तकनीक का लाभ लेकर गरीबी कम करने, किसानों के जीवन में सुधार लाने और दिव्यांगों के जीवन को आसान बनाने में सफलता पायी जा सकती है़ श्री पोद्दार दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में आयोजित ब्रिक्स पॉलिटिकल पार्टीज प्लस डायलॉग कार्यक्रम में चौथी औद्योगिक क्रांति विषय पर अपनी बातें रख रहे थे़ संवाद कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों के दो सौ से ज्यादा प्रतिनिधि पहुंचे है़ं श्री पोद्दार भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे थे़ पहली बार ब्रिक्स के राजनीतिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा को आमंत्रित किया गया है़
गांधीजी के सत्याग्रह का जिक्र किया : सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित मेक इन इंडिया अभियान और इसमें हो रहे आधुनिकतम तकनीक का कुशलता पूर्वक प्रयोग का हवाला दिया़ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वाकांक्षी अभियान के माध्यम से वर्ष 2022 तक 100 मिलियन अतिरिक्त रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है़
श्री पोद्दार ने दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए किये गये अहिंसक सत्याग्रह का विशेष तौर पर जिक्र किया़ भारत और दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष और संबंधों के विषय को विस्तारपूर्वक बताया़ विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मानवता व विश्व शांति के लिए भारत के प्रयास को बताया.
भारत की क्षमता को विश्व आर्थिक मंच ने भी महसूस किया है : श्री पोद्दार ने कहा कि सामूहिक प्रगति और समृद्धि के लिए चौथी औद्योगिक क्रांति का बेहतर लाभ उठाया जा सकता है़
इसके लिए हमें ऐसे प्रशासनिक तंत्र एवं नीतियों की आवश्यकता है जिससे इसका समावेशी लाभ सुनश्चित किया जा सके़ हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना पड़ेगा कि तकनीकी विकास का संबंध सामाजिक संदर्भ से भी है, न कि केवल व्यावसायिक मामलों से है़ चौथी औद्योगिक क्रांति के आगमन से भारत विकास के पारंपरिक चरणों से छलांग लगाते हुए विकसित देशों की श्रेणी की ओर तेजी से बढ़ सकता है़
नयी टेक्नोलॉजी को बेहतर ढंग से और रणनीति के साथ इस्तेमाल किया जाये, तो संसाधनों और बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा सकता है़ बेहतर गुणवत्ता और अधिक टिकाऊ से विकास को संभव बनाया सकता है़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से उपयोग किया जा सकता है़ चिकित्सा से लेकर न्याय, उत्पादन और वित्तीय क्षेत्र में उपयोग हो सकता है़ उन्होंने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति को नेतृत्व देने की भारत की क्षमता को विश्व आर्थिक मंच ने भी महसूस किया है़ भारत सरकार ने पहले ही इस दिशा में सकारात्मक शुरुआत कर दी थी़
स्टार्टअप इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसे प्रयासों के माध्यम से आवश्यक संरचनात्मक सुधार लाने और एक उद्यमी माहौल बनाने पर जोर दिया जा रहा है़ प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया है़ बड़े पैमाने पर विकास के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का विचार अब साकार रूप ले रहा है़ इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने सांसद श्री पोद्दार का स्वागत किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola