रांची विवि छात्र संघ चुनाव में 27% मतदान आज होगी मतगणना

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय कॉलेज व पीजी विभाग छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सोमवार को संपन्न हो गया. मतदान को लेकर वोटर में कोई खास उत्साह नहीं देखा गया. विवि में मात्र 27 फीसदी वोटिंग हुई. विश्वविद्यालय के कॉलेज व पीजी विभाग के स्तर पर 80 छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया जायेगा. मतगणना मंगलवार […]

विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय कॉलेज व पीजी विभाग छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सोमवार को संपन्न हो गया. मतदान को लेकर वोटर में कोई खास उत्साह नहीं देखा गया. विवि में मात्र 27 फीसदी वोटिंग हुई. विश्वविद्यालय के कॉलेज व पीजी विभाग के स्तर पर 80 छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया जायेगा. मतगणना मंगलवार को होगी.
पीजी विभाग छात्र संघ चुनाव की मतगणना स्नातकोत्तर भूगर्भ शास्त्र विभाग में होगी. कॉलेज स्तर पर हुए चुनाव का मतगणना कॉलेजों में हाेगी. चुनाव परिणाम जारी होने के बाद विजयी सदस्यों का शपथ ग्रहण भी मंगलवार को ही हो जायेगा. इसके बाद छह दिसंबर से विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola