झारखंड में पशुचारा उद्योग लगाने पर 45 प्रतिशत सब्सिडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में पशुचारा उद्योग लगाने पर सरकार 35 से 45 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी. यह बात कृषि विभाग संयुक्त सचिव मंजुनाथ ने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में फीड एंड फोडर इंडस्ट्रीज पर चर्चा करते हुए कही. उन्होंने निवेशकों से इस क्षेत्र में निवेश की अपील की. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में पशुचारा उद्योग लगाने पर सरकार 35 से 45 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी. यह बात कृषि विभाग संयुक्त सचिव मंजुनाथ ने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में फीड एंड फोडर इंडस्ट्रीज पर चर्चा करते हुए कही. उन्होंने निवेशकों से इस क्षेत्र में निवेश की अपील की.
सीएएफटी के हेड डॉ एके वर्मा ने कहा कि देश में पशु आहार की कमी 56 प्रतिशत तक है. पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से यहां पशुओं से कम दूध का उत्पादन होता है. यहां की गाय औसतन एक से तीन लीटर तक दूध देती है. उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए यहां एक पशु नीति बननी चाहिए. वैज्ञानिक गिरिधर ने भी कहा कि राज्य में पशुआहार उद्योग की अपार संभावनाएं हैं. मांग के अनुरूप आहार का उत्पादन नहीं हो रहा है.
आइसीएआर झांसी के पूर्व निदेशक पीके घोष ने कहा कि भारत में एक तरफ एक पशु से सालभर में 1172 लीटर दूध मिलता है तो, यूएएस में 10339 लीटर. उन्होंने बंजर भूमि पर घास उगाने की तकनीक बतायी. साथ ही गेहूं के खेतों में घास उगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि कैक्टस को भी पशुचारे में इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है.
इंजेक्शन लगाकर निकाला गया दूध हानिकारक
भारत और नेपाल के एनिमल फीड प्रोडक्शन के सलाहकार पवन कुमार ने भारत की बड़ी समस्या है बछड़ों की मृत्यु. इस कारण लोग अॉक्सीटेशन का इंजेक्शन देकर दूध का उत्पादन करते हैं. यह हानिकारक होता है. उन्होंने बताया कि सोया दूध और गाय के दूध से ऐसा आहार बनाया जा सकता है, जिससे धीरे-धीरे बछड़ों को दूध की आदत छुड़ायी जा सकती है.
पशु पालकों ने बताये अपने अनुभव
कार्यक्रम में पाकुड़ से आये किसान अभिनव किशोर ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बावजूद वह अब किसान है. 50 गायों के साथ अपनी डेयरी संचालित कर रहे हैं. उन्होंने पशुओं को संतुलित आहार देने की बात कही. एसके महंता ने भी कहा कि संतुलित आहार से न केवल दूध का उत्पादन बढ़ सकता है बल्कि गुणवत्ता भी बढ़ेगी. कार्यक्रम में विधायक डॉ जीतू चरण राम और विकास आयुक्त डीके तिवारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




