रांची : जेल मॉनिटरिंग सिस्टम में दर्ज होगा अपराधियों का ब्योरा

Updated at : 30 Nov 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जेल मॉनिटरिंग सिस्टम में दर्ज होगा अपराधियों का ब्योरा

रांची : अब जेल मॉनिटरिंग सिस्टम में अपराधियों का पूरा ब्योरा दर्ज होगा. जब कोर्ट में अपराधियों द्वारा नियमित और औपबंधिक जमानत के लिए आग्रह किया जायेगा, तब कोर्ट जेल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिये पहले अपराधियों के ब्योरा पर पर डालेगा. वहीं जेल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग जिला पुलिस व जेल प्रशासन की ओर से […]

विज्ञापन
रांची : अब जेल मॉनिटरिंग सिस्टम में अपराधियों का पूरा ब्योरा दर्ज होगा. जब कोर्ट में अपराधियों द्वारा नियमित और औपबंधिक जमानत के लिए आग्रह किया जायेगा, तब कोर्ट जेल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिये पहले अपराधियों के ब्योरा पर पर डालेगा. वहीं जेल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग जिला पुलिस व जेल प्रशासन की ओर से भी किया जायेगा.
थाने में अपराधियों का जो पहले से आपराधिक ब्योरा है, उसे भी जेल मॉनिटरिंग सिस्टम में इंट्री किया जायेगा, ताकि जब भी न्यायालय संबंधित अपराधियों का आंकड़ा मांगे, तो आसानी से उपलब्ध कराया जा सके. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है. विभाग ने कारा अधीक्षकों को भी निर्देश दिया है कि जब भी जिला पुलिस किसी अपराधी का ब्योरा मांगे, तो उसे भी उपलब्ध कराएं.
समन्वय पर जोर : गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि कारा, जिला और सीआइडी के बीच बेहतर समन्वय हो, ताकि अपराधियों पर गहनता से नजर रखी जा सके.
जिलों के एसपी का आइडी और पासवर्ड बनेगा : कारा मुख्यालय ने निर्देश दिया कि जिलों के एसपी का आइडी और पासवर्ड बनाया जाये. इस संबंध में एनआइसी को निर्देश दिया गया है. ताकि, एसपी इसके जरिये जेल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग जरूरत के मुताबिक कर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola