रांची : एनोस की जमीन पर चल रही नर्सरी का पैसा इडी के खाते में
Updated at : 29 Nov 2018 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पारा शिक्षक हत्याकांड में सजायाफ्ता झारखंड पार्टी के पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की ओरमांझी स्थित जमीन पर नर्सरी चल रही है. अब इससे होनी वाली कमाई इडी के खाते में जायेगी. एक्का कंस्ट्रक्शन ने रामगढ़ निवासी शालीमार सदाबहार नर्सरी के संचालक राजेश कुमार मेहता से 31 मई 2017 को […]
विज्ञापन
रांची : पारा शिक्षक हत्याकांड में सजायाफ्ता झारखंड पार्टी के पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की ओरमांझी स्थित जमीन पर नर्सरी चल रही है. अब इससे होनी वाली कमाई इडी के खाते में जायेगी. एक्का कंस्ट्रक्शन ने रामगढ़ निवासी शालीमार सदाबहार नर्सरी के संचालक राजेश कुमार मेहता से 31 मई 2017 को एकरारनामा किया था. इसके तहत 20 वर्षों की लीज पर 60 एकड़ जमीन दी गयी थी.
पहले तीन वर्ष तक प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये और इसके बाद दस लाख रुपये का सालाना राजस्व देने की शर्त थी. इस जमीन को प्रवर्तन
निदेशालय (इडी) ने 26 सितंबर 2018 को जब्त किया था. जब्त करने के बाद पूर्व में हुए एकरारनामा के तहत एक्का कंस्ट्रक्शन को मिलनेवाला लाभ अब इडी को ट्रांसफर हो गया है.
बता दें कि एनोस एक्का ने मंत्री रहते हुए पत्नी मेनन के नाम से ओरमांझी में उक्त जमीन चार दिसंबर 2006 और एक अगस्त 2007 को खरीदी थी. इसमें एक्का ने ग्राम करमा, थाना अंचल ओरमांझी, जिला रांची का पता दिया था. यह जमीन बकास्त भुईहरी जमीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




