रांची : एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दो दिसंबर को रांची आयेंगे उपेंद्र कुशवाहा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दो दिसंबर को रांची आयेंगे. वे झारखंड अधिवक्ता संघ की ओर से विधानसभा सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पार्टी कार्यकर्ता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे. श्री कुशवाहा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर […]
विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दो दिसंबर को रांची आयेंगे. वे झारखंड अधिवक्ता संघ की ओर से विधानसभा सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
पार्टी कार्यकर्ता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे. श्री कुशवाहा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो व युवा प्रदेश अध्यक्ष सज्जन कश्यप ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने का निर्देश दिया. मौके पर राजेश कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, अमर लाल महतो, आभा सुधांशु, भोला नाथ रजक, अनिल कुमार सिंह, तरुण कुमार, संदीप कुमार बर्णवाल, शिव प्रसाद , रेखा कुमारी, सुबोध कुमार, जमील आलम, संदीप कुमार महतो, मनोज कुमार उमेश कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन