रांची : चडरी में रावण की गला रेत हत्या, चेहरा भी कूचा

Updated:
विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चडरी स्थित गैरेज गेट के पास अपराधियों ने पूर्व अपराधी राजू तिर्की उर्फ रावण (45 वर्ष) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थर से कूच दिया. घटना सोमवार देर रात की है. […]

विज्ञापन
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चडरी स्थित गैरेज गेट के पास अपराधियों ने पूर्व अपराधी राजू तिर्की उर्फ रावण (45 वर्ष) की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थर से कूच दिया. घटना सोमवार देर रात की है. लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिली.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान करने को कहा. शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने गैरेज के कर्मचारी सहित आसपास के लोगों से हत्याकांड के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. पुलिस को सिर्फ यही पता चला कि राजू तिर्की चडरी स्थित गैरेज में ही रहकर अपना जीवन-यापन करता था. पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या किसी ने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए की है.
गैराज के गेट के पास मिला शव
पांच युवक राजू को शराब पिलाने साथ ले गये थे
इधर, आसपास के लोगों ने बताया कि राजू तिर्की गैरेज में सोया करता था. वह शराब पीने का आदी था. सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे पांच युवक राजू को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गये.
शराब पीने के बाद वह कब लौटा, इसकी किसी को जानकारी नहीं है. दूसरे दिन अहले सुबह राजू का शव गैरेज के सामने जमीन पर पड़ा मिला. राजू की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया है.
हत्या मामले में राजू तिर्की उर्फ रावण को हुई थी जेल
पुलिस के अनुसार राजू तिर्की उर्फ रावण पूर्व में साहू जी नामक एक व्यक्ति की हत्या के केस में जेल जा चुका है. इस मामले में कोर्ट ने उसे सजा सुनायी थी.
वह सजा काटने के बाद जेल से बाहर निकला था. वर्तमान में वह गैराज में काम कर अपना जीवन-यापन कर रहा था. राजू तिर्की की अपनी जमीन भी थी. किसी ने जमीन हड़पने के लिए उसकी हत्या तो नहीं कर दी. पुलिस इस बिंदु पर भी और अधिक जानकारी एकत्र कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola