रांची : ऑपरेटर से बसें लेकर खुद चलायेगा निगम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सिटी बसों के परिचालन को लेकर ऑपरेटर किशोर मंत्री और रांची नगर निगम के बीच चल रहा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. ऑपरेटर ने प्रति स्टॉपेज दो रुपये भाड़ा नहीं बढ़ाने पर बसें नगर निगम को सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया है. इधर, नगर निगम भी भाड़ा बढ़ाने के मूड में […]
विज्ञापन
रांची : सिटी बसों के परिचालन को लेकर ऑपरेटर किशोर मंत्री और रांची नगर निगम के बीच चल रहा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. ऑपरेटर ने प्रति स्टॉपेज दो रुपये भाड़ा नहीं बढ़ाने पर बसें नगर निगम को सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया है. इधर, नगर निगम भी भाड़ा बढ़ाने के मूड में नहीं दिख रहा है. किशोर मंत्री से बस लेने के बाद अब निगम अपने स्तर से बस परिचालन करने की तैयारी में है. निगम के अधिकारियों का कहना था कि बसें सरेंडर किये जाने के एक माह के अंदर शहर में व्यवस्थित रूप से 50 सिटी बसों का परिचालन करना शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




