रांची : भाकपा की रैली कल, सुधाकर करेंगे संबोधित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 8:35 AM
विज्ञापन
रांची : भाकपा 27 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय रैली एवं सभा का आयोजन कर रही है. इसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुधाकर रेड्डी संबोधित करेंगे. सभा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह सांसद डी राजा, रमेंद्र कुमार, अतुल कुमार अंजान, राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता व खगेंद्र ठाकुर भी संबोधित करेंगे. सभा को […]
विज्ञापन
रांची : भाकपा 27 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्यस्तरीय रैली एवं सभा का आयोजन कर रही है. इसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुधाकर रेड्डी संबोधित करेंगे.
सभा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह सांसद डी राजा, रमेंद्र कुमार, अतुल कुमार अंजान, राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता व खगेंद्र ठाकुर भी संबोधित करेंगे. सभा को संबोधित करने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन व बाबूलाल मरांडी, माकपा के गोपीकांत बख्शी, माले के जनार्दन प्रसाद, विधायक अरूप चटर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, राजद की अन्नपूर्णा देवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को भी आमंत्रित किया गया है. सामाजिक संगठनों से दयामनी बारला और वासवी किड़ो भी विचार रखेंगी. इसमें 25 हजार से अधिक लोगों को शामिल होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










