रांची : पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन सरकार की बड़ी उपलब्धि : गिलुवा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर लाखों लोग जुड़ रहे है़ं भाजपा अब जन-जन की पार्टी हो गयी है़ केंद्र और राज्य में भाजपा ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है़ आम लोगों का विश्वास पार्टी पर बढ़ा है़ श्री […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर लाखों लोग जुड़ रहे है़ं भाजपा अब जन-जन की पार्टी हो गयी है़ केंद्र और राज्य में भाजपा ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है़ आम लोगों का विश्वास पार्टी पर बढ़ा है़ श्री गिलुवा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़
मौके पर मिसेज एशिया इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेता रहीं रिंकू भगत ने भाजपा का दामन थामा़ प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आधार पर चलनेवाली पार्टी है़ रिंकू भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है़ पार्टी ने मुझे सेवा का मौका दिया है़
उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी़ कार्यक्रम में प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास सहित कई लोग शामिल थे़ मौके पर हेमंत गुप्ता, कैलाश जायसवाल, अशोक गुप्ता, अजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सौरभ कुमार, रवि कुमार, सुभाष कुमार, अमित गुप्ता, संजय रजक सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola