रांची : गैस सिलिंडर के लिए पॉश मशीन और ई-वॉलेट से भुगतान कर सकेंगे ग्राहक
Updated at : 24 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

राजेश कुमार रांची : उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंडेन नयी पहल करने जा रही है. इंडेन के ग्राहक गैस सिलिंडर के लिए पॉश मशीन और ई-वॉलेट से भी भुगतान कर सकेंगे. इसके लिए कंपनी 30 नवंबर को संबंधित बैंक और ई-वॉलेट कंपनी के साथ एमओयू करने जा रही है. पॉश मशीन और ई-वॉलेट से […]
विज्ञापन
राजेश कुमार
रांची : उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंडेन नयी पहल करने जा रही है. इंडेन के ग्राहक गैस सिलिंडर के लिए पॉश मशीन और ई-वॉलेट से भी भुगतान कर सकेंगे. इसके लिए कंपनी 30 नवंबर को संबंधित बैंक और ई-वॉलेट कंपनी के साथ एमओयू करने जा रही है.
पॉश मशीन और ई-वॉलेट से भुगतान की सुविधा रांची समेत पूरे झारखंड के गैस एजेंसियों के माध्यम से मिलेगी. रांची में कंपनी के कुल 28 गैस एजेंसी और पूरे झारखंड में कंपनी की 190 गैस एजेंसियां हैं. सुविधा शुरू करने के लिए तैयारी पूरे जोरों पर है.
वेंडरों को दी जायेगी पॉश मशीन : यह सुविधा शुरू करने के लिए वेंडरों को पॉश मशीन के साथ-साथ ई-वॉलेट के लिए मोबाइल नंबर और क्यूआर कोड दिये जायेंगे. ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर ई-वॉलेट से भी भुगतान कर सकेंगे.
भुगतान पर कैश बैक भी मिलेगा : इन सेवाओं के माध्यम से भुगतान करने पर ग्राहकों को लाभ भी मिलेंगे. ई-वॉलेट कंपनी से भुगतान करने पर कैशबैक के रूप में लगभग 25 रुपये मिलेंगे.
ग्राहक पॉश मशीन व ई-वॉलेट के जरिये गैस सिलिंडर का भुगतान कर सकें, इसके लिए 30 नवंबर को एमओयू किया जायेगा. यह सुविधा रांची समेत पूरे झारखंड में शुरू की जायेगी.
हरीश दीपक, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडेन, झारखंड
रांची. रांची में गैस पाइप निर्माण का कार्य जारी है. भारत सरकार की इकाई गेल कंपनी यह काम कर रही है. इसके तहत वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी के लिए स्टेशन बनाने के साथ-साथ घरों में एलपीजी गैस पहुंचाया जाना है. कंपनी सूत्रों के अनुसार मार्च 2019 तक सीएनजी स्टेशन का काम पूरा कर लिया जायेगा. वहीं, घरों में एलपीजी आपूर्ति बाद में शुरू होगी. इधर, खेलगांव से टाटीसिलवे मार्ग पर गैस पाइप लाइन तेजी से बिछायी जा रही है. गौरतलब है कि रांची के अलावा रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह व धनबाद में भी पाइप के जरिये गैस आपूर्ति की योजना शुरू होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




