छह घंटे तक रांची में रहे मोहन भागवत, साधु, संत, बुद्धिजीवियों के अलावा जनजातीय सेवा से जुड़े संघ के लोगों से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को सुबह नौ बजे राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंचे. इसके बाद वे सीधे मोरहाबादी हरिहर सिंह रोड स्थित सह क्षेत्र संघ चालक देवव्रत पाहन के आवास पहुंचे. यहां पर उन्होंने साधु, संत, बुद्धिजीवियों के अलावा जनजातीय सेवा से जुड़े संघ के लोगों से मुलाकात की. […]

विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को सुबह नौ बजे राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंचे. इसके बाद वे सीधे मोरहाबादी हरिहर सिंह रोड स्थित सह क्षेत्र संघ चालक देवव्रत पाहन के आवास पहुंचे.
यहां पर उन्होंने साधु, संत, बुद्धिजीवियों के अलावा जनजातीय सेवा से जुड़े संघ के लोगों से मुलाकात की. छह घंटे के रांची प्रवास के दौरान उन्होंने जनजातीय सेवा को लेकर किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली. साथ ही संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किये जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया. राम रेखा धाम के बाबा ने संघ प्रमुख से अलग से मुलाकात की. संघ प्रमुख बनारस से सीधे रांची पहुंचे थे. शाम चार बजे वे रांची से रवाना हुए. वे गिरिडीह में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद रविवार को देवघर पहुंचेंगे.
देवघर में अनुकूल चंद के आश्रम में रुकेंगे. यहां पर भी वे संघ से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे. देवघर से संघ प्रमुख भागलपुर जायेंगे. वहां 20 व 21 नवंबर को क्षेत्रीय प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे. संघ प्रमुख के आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. मौके पर प्रांत प्रचारक रविशंकर, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, राकेश लाल समेत संघ के जुड़े कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola