ePaper

रांची : बढ़े किराये के साथ चलेंगी 25 सिटी बसें या खड़ी हो जायेंगी, आज होगा फैसला

Updated at : 06 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बढ़े किराये के साथ चलेंगी 25 सिटी बसें या खड़ी हो जायेंगी, आज होगा फैसला

ऑपरेटर के अल्टीमेटम पर नगर आयुक्त ने बुलायी बैठक रांची : ऑपरेटर किशोर मंत्री द्वारा शहर की सड़कों पर संचालित 25 सिटी बसें चलेंगी या खड़ी हो जायेंगी, इसका फैसला मंगलवार को होगा. आॅपरेटर द्वारा दो रुपये भाड़ा वृद्धि के अल्टीमेटम के संबंध में मंगलवार को नगर आयुक्त ने बैठक बुलायी है. इस बैठक में […]

विज्ञापन
ऑपरेटर के अल्टीमेटम पर नगर आयुक्त ने बुलायी बैठक
रांची : ऑपरेटर किशोर मंत्री द्वारा शहर की सड़कों पर संचालित 25 सिटी बसें चलेंगी या खड़ी हो जायेंगी, इसका फैसला मंगलवार को होगा. आॅपरेटर द्वारा दो रुपये भाड़ा वृद्धि के अल्टीमेटम के संबंध में मंगलवार को नगर आयुक्त ने बैठक बुलायी है. इस बैठक में ही यह तय होगा कि बसों का किराया बढ़ेगा या नहीं.
बैठक के संबंध में श्री मंत्री ने कहा कि पिछले छह माह में डीजल के कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है. इस कारण दो रुपये किराया वृद्धि का अनुरोध नगर निगम से किया था. अगर निगम भाड़ा नहीं बढ़ाता है तो हम मंगलवार को बसें खड़ी कर देंगे.
पहले से ही स्टोर में खड़ी हैं 66 सिटी बसें : एक ओर किशोर मंत्री 25 सिटी बसें नगर निगम को सौंपा रहे हैं. दूसरी ओर नगर निगम की 66 सिटी बसें पहले से ही बकरी बाजार स्थित स्टोर में खड़ी हैं. पिछले नौ माह से एक ही जगह खड़े होने के कारण इन बसों में जंग लगनी शुरू हो गयी है. बस परिचालन शहर में सही ढंग से हो इसके लिए रांची नगर निगम ने नौ बार टेंडर भी निकाला, लेकिन किसी ऑपरेटर ने इसमें रुचि नहीं दिखायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola