रांची : छठ को ले हरमू नदी के किनारे बनेगा अस्थायी तालाब

Updated:
विज्ञापन

रांची : छठ को लेकर हरमू नदी के किनारे विद्यानगर व आनंद नगर के आसपास अस्थायी तालाब बनाया जायेगा. इसके लिए शनिवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वार्ड नंबर 26 व 27 का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जेसीबी द्वारा गड्ढा करके उसमें पानी डाला जायेगा, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार […]

विज्ञापन
रांची : छठ को लेकर हरमू नदी के किनारे विद्यानगर व आनंद नगर के आसपास अस्थायी तालाब बनाया जायेगा. इसके लिए शनिवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वार्ड नंबर 26 व 27 का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जेसीबी द्वारा गड्ढा करके उसमें पानी डाला जायेगा, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इन तालाबों में नगर निगम की ओर से जेनरेटर व लाइट की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी.
सफाई व्यवस्था का जायजा लिया : अपर नगर आयुक्त हरमू एमटीएस भी गये. कचरे में पानी मिलाने की शिकायत पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त ने कहा कि कंपनी अगर ऐसा करती है, तो यह गलत है. ऐसे में कंपनी पर कार्रवाई भी हो सकती है. यहां से वे सफाई व्यवस्था का हाल देखने के लिए विभिन्न मोहल्ले में गये. लोगों से सफाई काे लेकर बात की. लोगों ने उन्हें बताया कि सफाई वाहन नियमित रूप से मोहल्ले में नहीं आता है. समय पर गाड़ी नहीं आने के कारण मजबूरी में लोग सड़क पर ही कचरा फेंक देते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola