रांची : नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी का फैसला, दोपहिया वाहन से वसूले जाएंगे 300 और चारपहिया से 800 मासिक पार्किंग चार्ज

Updated:
विज्ञापन

रांची : मेयर की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक निगम सभागार में हुई. इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मासिक पास जारी करने पर सहमति बनी. दोपहिया के लिए 300 रुपये और चारपहिया के लिए 800 रुपये की मासिक पास जारी किया जायेगा. लोग अब नगर निगम में आकर […]

विज्ञापन
रांची : मेयर की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक निगम सभागार में हुई. इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मासिक पास जारी करने पर सहमति बनी. दोपहिया के लिए 300 रुपये और चारपहिया के लिए 800 रुपये की मासिक पास जारी किया जायेगा. लोग अब नगर निगम में आकर मासिक पास बनवा सकेंगे. बैठक में अटल स्मृति वेंडर मार्केट की दुकानों के आवंटन और एलपीजी गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने की अनुमति गेल इंडिया को दी गयी.
तय हुआ कि वेंडर मार्केट के रखरखाव, मार्केट की सुरक्षा, बिजली-पानी की व्यवस्था, सफाई और पार्किंग के लिए टेंडर निकाला जायेगा. वहीं, पार्किंग दर कम करने का प्रस्ताव सरकार को भेजने पर निर्णय लिया गया. चारपहिया वाहन की पार्किंग दर को 40 रुपये से कम कर 20 रुपये करने और दोपहिया वाहन की पार्किंग दर 20 रुपये की जगह पांच रुपये किये जाने का प्रस्ताव भेजा जायेगा.
इसके अलावा ऑउटसोर्सिंग के माध्यम से निगम की दुकानों (किराया, बंदोबस्ती) की राशि वसूली की जायेगी. गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा खुदाई की खुदाई के लिए निगम कंपनी से निर्धारित शुल्क लेगा. वहीं, रैन बसेरा के रखरखाव पर भी चर्चा की गयी. बैठक में नगर आयुक्त मनोज कुमार, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित पार्षद शामिल थे.
दुकान आवंटन में दिव्यांगों व विस्थापितों को प्राथमिकता
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दिव्यांग, महिलाओं एवं रवींद्र भवन के निर्माण के दौरान विस्थापित दुकानदारों को प्राथमिकता देने पर भी विचार किया गया. तय हुआ कि दूसरे तल्ले पर 110 दुकानों में से 36 दुकानें लॉटरी के माध्यम से 15 वर्षों के लिए मासिक किराये पर दी जायेंगी. किराये में पांच फीसदी प्रतिवर्ष की बढ़ोतरी की जायेगी. इसके लिए सिक्युरिटी मनी भी ली जायेगी. शेष दुकानों का आवंटन नीलामी के माध्यम से की जायेगी. नीलामी की दर एसडीओ द्वारा निर्धारित की जायेगी.
पार्षद अरुण झा ने नगर आयुक्त से की शिकायत
वार्ड पार्षद अरुण झा ने शुक्रवार को सफाई एजेंसी एस्सेल इंफ्रा की शिकायत शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में की. नगर आयुक्त से की गयी शिकायत में उन्होंने कहा कि एजेंसी के कर्मचारी कचरे में पानी मिला रहे थे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो फुटेज भी उनके पास है. यह वीडियो हरमू स्थित मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन का है. श्री झा के अनुसार कर्मचारियों द्वारा कचरे में पानी इसलिए मिलाया जा रहा था, ताकि कचरे का वजन बढ़ जाये. उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.
मंथन
अटल स्मृति वेंडर मार्केट की दुकानों के आवंटन व व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
गेल इंडिया को दी गयी गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने की अनुमति
निगम सभागार में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उपस्थित मेयर, डिप्टी मेयर, नगर अयुक्त व अन्य.
गृह सचिव ने अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुनिश्चित कराने को कहा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola